सहारनपुर, नवम्बर 22 -- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मनीष बंसल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किये गये पोर्टल के माध्यम से 2003 की मतदाता सूची में नाम आसानी से खोजा जा सकता है। इस सुविधा से एक क्लिक से जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आमजन की सुविधा के दृष्टिगत 2003 की मतदाता सूची का पोर्टल लिंक जारी किया है। कहा इससे पारदर्शिता बढेगी तथा एसआईआर की प्रक्रिया में भी आसानी आएगी। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE पर क्लिक कर 2003 की मतदाता सूची में नाम की जानकारी ली जा सकती है। इसके अतिरिक्त चुनाव संबंधी समस्त जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। इसमें जनपद का नाम डालते ही विधानसभा को चयनित करना होगा। जिससे विधानसभा में समस्त बूथों की सूची दिखाई देगी। इसको सेलेक्ट करते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.