बोकारो, मई 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुरुबन्दा स्थित अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लोगों से भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, कसमार और पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आये लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने सभी की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और प्रत्येक विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण ...