पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी ने 14 आवेदनों पर सुनवाई की। जिला पदाधिकारी द्वारा शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आमजनों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कुल 14 आवेदनों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर आमजनों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आमजनों के समस्याओं की सुनवाई पंचायत, प्...