सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। भासर पिकेट पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आमघट्टा गांव में छापेमारी कर 324 लीटर नेपाली सौंफी शराब, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी पप्पू पासवान और रामनरेश पासवान के रूप में की गई है। भासर पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में शराब का स्टॉक रखकर उसकी सप्लाई करते हैं। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम के साथ आमघट्टा गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर से 324 लीटर नेपाली सौंफी शराब, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सभी सामानों को जब्त कर आरोपियों को थाने लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.