मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला माई स्थान मंदिर में हिंदू रक्षा सेना के तत्वावधान में गुरुवार को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। सेना के संयोजक राकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। संध्या में मंदिर परिसर में 251 दीए प्रज्ज्वलित किए गए। मौके पर अवनीश कुमार, राजू पुजारी, संजय भगत, राकेश रंजन, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, सोनू सिंह, अनुप कुमार, चंदन कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...