मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने शुक्रवार को आमगोला पुल के पास से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। थानेदार ने बाइक चोरी की आशंका के आधार पर तीनों को पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। हिरासत में लिए गए युवकों के संबंध में पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पहचान और पृष्ठभूमि का सत्यापन किया गया। थानेदार ने बताया कि इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...