मिर्जापुर, मई 27 -- मिर्जापुर। नगर के फतहां गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और नगर पश्चिमी की अध्यक्ष डाली अग्रहरि का नाम नहीं दिया गया था। इसको लेकर जब पार्टी के अंदर विवाद शुरू हुआ तो आनन-फानन में आयोजक ने दूसरा कार्ड बंटवाया। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का कहना है कि आयोजकों ने भूल कर दी थी, जब आपत्ति जताई गई तो दूसरा कार्ड बंटवाया गया। वैसे यह गलत है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को भी चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण और जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...