जमशेदपुर, जनवरी 27 -- सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में एक वृद्धा ठगी का शिकार हो गई। मंगलवार दोपहर दो युवक वृद्धा के घर पहुंचे और खुद को पीतल का बर्तन साफ करने वाला बताकर घर में घुसे। उन्होंने वृद्धा को बताया के वे लोग हर तरह के आभूषण की सफाई करते है। वृद्धा झांसे में आ गई और पहले सफाई के लिए पीतल की एक घंटी दी जिसे ठगो ने साफ कर दिया। इसके बाद वृद्धा ने अपनी सोने की अंगूठी उतारकर दी। ठग ने अंगूठी को पाउडर की पुड़िया में रखा और सफाई की प्रक्रिया बताने लगा।इसके बाद सोना साफ करने का हवाला देते हुए वृद्धा के गले से सोने की चेन उतरवा ली, जिसमें लॉकेट भी लगा था। अंगूठी और चेन दोनों को एक साथ साफ करने की बात कहकर उन्हें पुड़िया में डाल दिया और वृद्धा दस मिनट बाद पुड़िया खोलने की बात कहकर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वृद्धा ने पुड़िया खोला तो उसमें ...