जौनपुर, अप्रैल 13 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरईछ गांव में रविवार को दिनदहाड़े टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है। यहां आभूषण चमकाने के बहाने दो जालसाजों ने एक महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसके सोने की चेन और लॉकेट पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरईछ गांव निवासी सलिल कुमार पाण्डेय की पत्नी गायत्री देवी रविवार दोपहर करीब 11 बजे अपने घर पर थीं। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने खुद को गहने साफ करने वाला बताया और गायत्री देवी से कहा कि यदि उन्हें अपने सोने-चांदी के जेवर साफ करवाने हैं, तो वे उन्हें नए जैसा चमका देंगे। जालसाजों के झांसे में आकर गायत्री देवी ने अपने गले की सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दी। उसमें एक लॉकेट भी था। ठगों ने झांसा देने के लिए एक पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.