आभूषण व मोबाइल चोरी मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश,छापेमारी
साहिबगंज, सितम्बर 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। पदातिक एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक महिला यात्री से सोने के आभूषण व मोबाइल चोरी मामले का आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चोरी की शेष संपत्ति की बरामदगी और अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दिया है। इस मामले में आरपीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 16.41 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद कर लिया है।
चोरी की शिकायत और जांच जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को पदातिक एक्सप्रेस के एस-1 कोच में यात्री सामान चोरी की शिकायत रेल मदद के माध्यम से आरपीएफ को मिली थी। इसके बाद आरपीएफ सीआईबी बर्दवान, आरपीएफ पाकुड़ और आरपीएफ बरहरवा की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति को एस-1 कोच में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.