मेरठ, मई 11 -- पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय और शुभेंदु के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में रविवार को क्रांति दिवस के मौके पर शहर सराफा झंडा वाला चौक पर बंगाली सर्व समाज, मेरठ एवं बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज ने विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम में झालमुरी एवं मेरठ के प्रसिद्ध लड्डुओं का वितरण कर खुशी मनाई गई। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि बंगाल में अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की नीति पर काम होगा। भयमुक्त वातावरण में व्यापार-उद्योग फलेंगे-फूलेंगे। मेरठ के सराफा व्यापारियों को भी पूर्ण विश्वास है कि बंगाल में स्थिर सरकार बनने से दोनों राज्यों के बीच आभूषण व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यह भी पढ़ें- शुभेंदु के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक ने बांटी मिठाईविजय उ...