सीवान, अप्रैल 18 -- मैरवा,ख एक संवाददाता। नगर के दो आभूषण व्यवसायियों पर केस और एक दुकानदार की गिरफ्तारी के विरोध में व्यवसायियों ने शुक्रवार को थाने के सामने धरना दिया। व्यवसायियों ने चोरी के सामान खरीदने का केस और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए व्यवसायी को रिहा करने की मांग उठाई। मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर थानाध्यक्ष को मांग पत्र भी सौंपा। बुधवार को दुकानदार ऋषभ को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को दोपहर में दर्जनो सवर्ण व्यवसायियों ने थाना के मुख्य गेट पर शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान व्यवसायियों ने एसडीपीओ और एसपी मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान व्यवसायियों ने पुलिस पर निर्दोष को फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। धरना का नेतृत्व कर रहे प्रभु बरनवाल ने निर्दोष व्यवसायियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.