गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। आभूषण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को सर्राफा मंडल और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, डीएसपी विजय मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी सोमेश कुमार तथा टाउन थाना इंस्पेक्टर नवीन प्रभाकर शामिल हुए। अधिकारियों ने व्यवसायियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में व्यवसायियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यवसायियों ने बसंतपुर में हाल ही में हुई घटना को देखते हुए शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की गयी थी। बैठक के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर व्यवसायियों की समस्याएं सुनीं...