दुमका, फरवरी 23 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपहाड़ी में शनिवार की रात स्वर्ण व्यवसायी श्यामसुंदर साह के घर में करीब आठ की संख्या में अपराधियों घुस आए और डकैती की घटना को अंजाम दिया। सहारा बाजार में सोने चांदी के दुकान संचालित करने वाले श्यामसुंदर साह ने बताया कि 21 फरवरी की रात्रि लगभग 2:30 बजे घर में 8 से 10 की संख्या में सशस्त्र अपराधियों ने प्रवेश कर सुनियोजित तरीके से डकैती की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने श्याम सुंदर साह की घरवालों के साथ मारपीट की। उन्हें पिस्टल के बट से मारकर जख्मी भी कर दिया गया। बदमाशों ने पीड़ित की पत्नी से कहा कि अगर पति को नहीं उठाया तो हत्या कर दी जाएगी। घर में दुकान से लाकर रखे दो किलो चांदी, 30 ग्राम सोना सहित कुल आठ लाख की संपत्ति लूट ली। घटना को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ निकल भ...