मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विशेष पुलिस टीम ने जैतपुर थाना के पोखरैरा में आभूषण दुकान से गहने लूटकांड में वांटेड दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने लूट के दो पायल, लोडेड कट्टा, दो कारतूस व मोबाइल जब्त किए हैं। छानबीन में पता चला कि गिरफ्तार सरैया निवासी अरुण कुमार लूट व आर्म्स एक्ट के 10 और अवधेश कुमार छह कांडों में आरोपित है। इसके अलावा मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 10 साल पहले हुई लूट की वारदात में भी दोनों वांटेड हैं। मोतिहारी पुलिस ने भी दोनों से मामले में पूछताछ की।एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते साल 25 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जैतपुर के पोखरैरा नया रोड चौक स्थित रामबाबू साह की आभूषण दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने तीन लाख रुपये के...