नोएडा, मार्च 1 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के एनएसईजेड में स्वर्ण के आभूषण बनाकर विदेश निर्यात करने वाली कंपनी का सोना गायब हो गया। कंपनी प्रबंधक ने दो कर्मचारियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के जिला जींद निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एनएसईजेड गोल्ड क्राफ्ट इंटरनेशनल कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम करते हैं। कंपनी में स्वर्ण के आभूषण बनाकर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी में पश्चिम बंगाल के जिला हावड़ा निवासी अबीर मलिक और मकसूद अली आभूषण बनाने का काम करते थे। दोनों लोग 25 फरवरी को कंपनी परिसर में कार्य कर रहे थे। उसी दिन लगभग सात बजे कर्मचारी मकसूद अली और अबीर रोजा खोलने के लिए फल लाने को कंपनी से बाहर गए। दोनों कर्मचारी कुछ ही देर में वापस आने की बात कहकर गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.