बहराइच, अगस्त 30 -- बहराइच। शहर स्थित डालमिया अतिथि गृह में आभूषण निर्माता कल्याण समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों ने कारीगरों व सराफों की प्रताड़ना का मुद्दा जोरशोर से उठाया। चोरी के जेवर खरीदने के नाम पर पुलिस की प्रताड़ना का मुद्दा जोर शोर से उठा। समारोह में समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव , महामंत्री मंथन पाटिल , कोषाध्यक्ष मोहम्मद शफीक उर्फ मन्नू , उपाध्यक्ष शिव शंकर रस्तोगी उर्फ सोनू , मंत्री संदीप सोनू उर्फ गोलू , उपमंत्री रोहित सोनी , संगठन मंत्री रजत सोनी व आडिटर इम्तियाज को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल ने व्यापारियों की एकता पर विशेष जोर दिया और सहयोग में सदैव आगे रहने की बात की। सद...