रामपुर, जुलाई 23 -- खाने तथा चाय आदि में नशे की गोलियां खिलाकर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और सोने के जेबर सहित युवती को ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की ओर से ट्रक चालक सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी पुत्री को ट्रक चालक नासिर तेरह, चौदह जुलाई की रात्रि को साजिश के तहत खाने में चाय में पूरे परिवार को नशे की गोलियां खिलाकर साढ़े तीन लाख रुपये और सोने के जेबर लेकर फरार हो गये। पीड़ित पिता को इस बात की सूचना सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुई है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कटेया में इलाजकराने गई महिला लापता, प्राथमिकी दर्ज इस घटना में उत्तराखण्ड प्रदेश के उधम सिंह नगर निवासी कबीर अहमद, तौफीक का पूरा हाथ बताया है। पीड़ित पिता, चालक नासिर के भाइयों आरिफ, शाकिब त...