गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- शटर तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम उचकागांव के असंदापुर बाजार की घटना उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के असंदापुर बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक आभूषण दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे करीब 17 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और एक लाख नगद रुपये की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव निवासी अनिल कुमार सोनी की असंदापुर बाजार में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुआ है। अंदर की लोहे की अलमारी भी टूटी हुई थी। जिसमें रखे 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण, 5 से 7 किलो चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नगद गायब थे। चोरी गई आभूषणों की कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर से च...