सीवान, मार्च 22 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर स्थित धनौती के समीप 18 फरवरी की देर रात आभूषण दुकान से शटर काट कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इसका न तो खुलासा हो प्यार। और नहीं इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हो पाई। घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूना एकत्रित किया था। जबकि घटना स्थल की जांच एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ गौरी कुमारी ने किया था। घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब मकान मालिक ने गन प्वाइंट पर बंधक बना कर घटना को अंजाम देने की बात कही थी। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इंकार किया था। ग्रामीणों और पीड़ित दुकानदार का नजर पुलिस के कार्रवाई पर टिकी हुई है। पीड़ित दुकानदार धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना के एक महीन...