देवघर, मई 14 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के चांदनाठाढ़ी मोड़ स्थित आभूषण दुकान में हुए लूटकांड और फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के तीसरे दिन एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह व पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा नंद सिंह व थाना प्रभारी सालो हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने आसपास के लोगों व दुकानदारों से पूछताछ कर घटना से संबंधित कई अहम जानकारियां जुटाईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने चांदनाठाढ़ी मोड़ स्थित बुद्धिनाथ साह की आभूषण दुकान में धावा बोल दिया था। हथियार के बल पर अपराधियों ने दुकानदार को कब्जे में लेकर करीब 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक भर से अधिक सोने के जेवरात लूट ...