आभूषण दुकानों में चिपकाए गए महत्वपूर्ण नंबरों के पोस्टर
गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह। अपराध नियंत्रण को लेकर गिरिडीह पुलिस व गिरिडीह सर्राफा संघ ने ऐतिहासिक पहल की है। हाल के दिनों में सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाये जाने को लेकर आभूषण दुकानों में पुलिस प्रशासन व साइबर पुलिस के नंबरों से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर सहायता हासिल की जा सके। शनिवार को सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन, नगर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रतन सिंह व मुफ्फसिल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो की अगुआई में आभूषण कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में पोस्टर चिपकाए गए व व्यवसायियों को सुरक्षा को लेकर सतर्क किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित सहयोग उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.