आभूषण दुकानदार की हत्या के विरोध में भगवानपुर में प्रदर्शन
सीवान, सितम्बर 10 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सीवान जिले के दरौली प्रखंड के टंडवा चट्टी बाजार पर मंगलवार को दिन दहाड़े आभूषण दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के विरोध में बुधवार को भगवानपुर हाट प्रखंड स्वर्णकार संघ ने विरोध - प्रदर्शन किया। लूट की नीयत से पहुंचे अपराधियों ने टड़वा चट्टी के नीरज ज्वेलर्स के दुकानदार दिलीप वर्मा के दुकान में घुसकर लूटपाट करने के दौरान विरोध करने पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही बुधवार को भगवानपुर हाट प्रखंड स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष कमल प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में बैठक कर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Siwan News अब कईसे जियब हो दादा'...दिलीप की मौत ने छीन लिया परिवार का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.