आभूषण दिखाने के बहाने कारोबारी से 22 लाख की ठगी
गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में आभूषण दिखाने के बहाने एक आभूषण कारोबारी से करीब 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के घोंडा स्थित अरविंद नगर निवासी विनीत गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में आभूषण कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनका काम ग्राहकों को कंपनी के आभूषण दिखाकर बिक्री करना है। विनीत के मुताबिक 16 मई को कंपनी की ओर से उन्हें सिद्धार्थ विहार स्थित मकान नंबर-14 पर आभूषण दिखाने के लिए भेजा गया था। ऑर्डर सामान्य ग्राहक की तरह बुक किया गया था, इसलिए उन्हें किसी तरह के धोखे की आशंका नहीं हुई। वह दोपहर करीब सवा चार बजे बताए गए पते पर पहुंचे। वहां पहले से तीन-चार युवक मौजूद थे। उन्होंने उनसे अलग-अलग ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.