दरभंगा, मई 27 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। समस्तीपुर रेल पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी संख्या 03044 सीतामढ़ी-हावड़ा स्पेशल में हुई लाखों के आभूषण की चोरी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 32.740 ग्राम सोना जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार गत 11 मई को ट्रेन के एस-6 कोच से यात्रियों के दो ट्रॉली बैग समस्तीपुर स्टेशन पर चोरी कर लिये गये थे। दिलखुश झा की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला जीआरपी समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया, जहां कांड दर्ज कर जांच शुरू हुई। घटना के उद्भेदन के लिए आरपीएफ व जीआरपी की टीम गठित की गई। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर चिपकाए जाएंगे पत्थरबाजों के फोटो सीसीटीवी फुटेज और डाटा विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।...