आभूषण चोरी का आरोप लगा विवाहिता को निकाला
फिरोजाबाद, जून 28 -- थाना नारखी क्षेत्र में ससुरालीजनों के उत्पीड़न की शिकार विवाहिता को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर एवं देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना नारखी के नगला सौंठ निवासी वीना का कहना है कि उसके ससुराल में उसका उत्पीड़न होता है। ससुर महेंद्र सिंह एवं देवर जितेंद्र अक्सर कहते हैं कि तेरा यहां पर क्या है तथा तू यहां से निकल जा। विवाहिता का आरोप है कि 27 जून को सुबह 11 बजे ससुरालीजनों ने सोने के आभूषण चोरी होने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता का कहना है कि उसका पति शराब पीता है तथा वह ससुर एवं देवर के बहकावे में रहता है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.