जौनपुर, मई 30 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही चौकी क्षेत्र के रसड़ा गांव में शुक्रवार को आभूषण के लिए हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक महिला का सिर फटा गया। पुलिस के मुताबिक, रसड़ा गांव निवासी जीतबहादुर और उनकी पत्नी का परिवार के अन्य सदस्यों से आभूषण के लिए विवाद हो रहा था। धीरे-धीरे बहस विवाद में बदल गया और मारपीट होने लगी। जिससे जीत बहादुर एवं उनकी पत्नी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीरीबारी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। पत्नी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद का मामला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...