कुशीनगर, जनवरी 31 -- कुशीनगर। सहालग (लग्न) का समय है और ऐसे में आभूषणों की कीमत में नित्य बंपर उछाल जारी है। कुछ ही महीनों में इसका भाव दोगुने को पार कर गया है। अभी भी यह निश्चित नहीं है कि यह कितना और ऊपर जाएगा। ऐसे में जिनके घरों में बेटे-बेटियों की शादी है, वे यह सोचकर परेशान हुए जा रहे हैं कि अपनी बजट में सभी गहनों की खरीदारी कैसे करें? दूसरी तरफ सराफा कारोबारी भी सोने-चांदी की कीमत में बेशुमार उछाल के चलते इस दुविधा में हैं कि बेचें या संभालकर रखें। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सराफा कारोबारियों के मुताबिक 24 कैरेट सोना लगभग Rs.16,000-Rs.17,000 प्रति ग्राम के आसपास रहा, जबकि 22 कैरेट (आभूषण) सोना लगभग 14,700-15,600 प्रति ग्राम के दायरे में रहा। चांदी की कीमतें 350-400 प्रतिग्राम के आसपास रहीं। ...