आभूषण की दुकान में लूट करने वाले अंतरराज्यीय बदमाश के पैर में लगी गोली
चंदौली, मई 28 -- इलिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली अंतर्गत सैदूपुर कस्बा के बसाढ़ी गांव स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश को पुलिस ने गुरुवार की भोर में बनरसिया गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को असलहा बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 27 मई बुधवार की शाम चार बजे गोलू ज्वेलर्स की संचालिका पूजा देवी पत्नी गोलू सोनी दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुस गए। एक युवक चांदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.