मऊ, मार्च 6 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग स्थित तिनहरी चट्टी पर गुरुवार की देर रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य के आर्टिफिशियल आभूषण और 25 हजार नगद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सुनील वर्मा पुत्र स्व.शिव प्रसाद वर्मा निवासी बहरी थाना भीमपुरा जनपद बलिया पिछले लगभग 20 वर्षों से तिनहरी चट्टी स्थित श्यामा तिवारी के मकान में आभूषण की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले दुकान में रखी तिजोरी को गैस कटर से ...