आभूषण कारोबारी की मौत मामले में पांच गिरफ्तार
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- नैनी के एडीए मानस विहार अपार्टमेंट से गिरकर आभूषण कारोबारी भूपेंद्र सोनी की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलाने वालों से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में भूपेंद्र बालकनी से नीचे गिर गया और मौत हो गई। घूरपुर के चम्पतपुर निवासी भूपेंद्र सोनी 25 सितंबर को मानस विहार अपार्टमेंट में आया था। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि सरिता उर्फ जिया अपार्टमेंट के 606 नंबर फ्लैट में रहती थी और सेक्स रैकेट संचालित करती थी। भूपेंद्र उसी से मिलने वहां पहुंचा था। जिया से रुपये तय होने के बाद भूपेंद्र सपना और किरन के साथ फ्लैट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.