मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना के पीर बोहर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन के एक मामले में शहर के बड़े आभूषण कारोबारी की तलाश में बुधवार को केदारनाथ रोड में छापेमारी की है। हालांकि, कारोबारी फरार मिला। पटना की पुलिस टीम करीब एक घंटे तक मोहल्ले में रुककर छानबीन की है। पटना पुलिस के अनुसार, कारोबारी के खिलाफ पीरबोहर थाने में बीते 26 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। उसके नाम-पते के सत्यापन के साथ नगर थाने की पुलिस से आरोपित का आपराधिक इतिहास भी मांगी गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...