आभूषण कम लाने पर विवाद, बरातियों को बंधक बनाकर पीटा
जौनपुर, जून 24 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात में आई बरात में आभूषण कम लाने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। सुलहनामा के बाद विवाद बढ़ने पर वर पक्ष को बंधक बनाकर घरातियों ने पीट दिया। इसमें दूल्हा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। वर पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव से क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। ज्यादातर बाराती खाना खाने के बाद घर चले गए। यह भी पढ़ें- नेग की रकम को लेकर कहासुनी, मारपीट का आरोप मंडप में शादी की रस्म शुरू हुई। डाल पर मांग के अनुरूप जेवर कम चढ़ने पर दुल्हन और उसके परिवार वाले नाराज हो गए। आभूषण कम लाने की बात कहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.