आभूषण और नकदी समेत लाखों की संपत्ति हुई चोरी
बगहा, मई 29 -- चनपटिया। चनपटिया थाने के बरवाचाप वार्ड संख्या-9 में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के आभूषण, साड़ी, गैस सिलेंडर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तब हुई। घर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया।
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर वापस लौट गयी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। पुलिस को दिए आवेदन में बरवाचाप गांव निवासी गृहस्वामी राजन कुमार ओझा ने बताया है कि मेरे पिताजी का तबीयत खराब है और वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वह मां-पिता के देखभाल के लिए ताला बंद कर घर के सामने स्थित बंगला में सोने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.