फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- थाना टूंडला के गांव खेड़ा से एक युवक सोने के आभूषण व नगदी के साथ युवती को लेकर चला गया। पीड़ित माँ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजा का ताल निवासी महिला ने थाना टूंडला में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि बहनोई को देखने गई थी। जब वापस घर आई तो पुत्री घर पर नहीं मिली। जब जानकारी की तो पता चला कि रूपेंद्र पुत्र भूरी सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुत्री घर से चार अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी कान के झुमके, 65000 रूपये ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...