हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र में 12 जून को बदमाशों ने किन्नर समुदाय की गुरु मां सपना कुमारी को झांसा देकर शातिराना अंदाज में लग्जरी कार से एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और 8.75 लाख रुपये नकद से भरा बैग निकाला और फरार हो गए थे। इस मामले में सपना कुमारी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। घटना के सात दिन बीतने के बाद भी आभूषण, नकद रुपए एवं बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज किन्नरों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। किन्नर समुदाय से जुड़े सैकड़ों लोग कचहरी में सड़क से लेकर समाहरणालय तक प्रदर्शन किया। किन्नर समुदाय के पांच सदस्यीय दल ने डीएसपी सुबोध कुमार से मिलकर जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी एवं सामान की बरामदगी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तार नहीं हुई तो आक्रोशपूर्ण प्रदर...