बिजनौर, अप्रैल 2 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के स्याऊ स्थित फादरसन पब्लिक स्कूल में आभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में 500 छात्राओं को साइकिलें दी गई। इस पहल से छात्राओं की शिक्षा को नई गति मिलने के साथ उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरूवार को आभा फाउंडेशन द्वारा आज स्याऊ स्थित फादरसन पब्लिक स्कूल में एक भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस योजना के तहत यूपी बोर्ड की कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं से कुल 1250 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से मेरिट के आधार पर 500 छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्राओं को लगभग 6300 रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.