चतरा, जून 2 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएम मारूफ खान की अध्यक्षता में आभा कार्ड बनाने को लेकर सहिया सहिया साथी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीपीएम मारूफ खान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्रणाली से जोड़ते हुए नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं सुलभ उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। आभा कार्ड प्रत्येक नागरिक की एक विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के समस्त उपचार संबंधी अभिलेख जैसे जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय परामर्श, दवा विवरण एवं अस्पताल में उपचार का पूरा विवरण सुरक्षित रूप से ऑनलाइन संरक्षित रहता है। इससे मरीज को भविष्य में अपनी पुरानी पर्चियां एवं जांच रिपोर्ट साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं रहती। उन्होंने बताया कि मरीज की अनुमति के आधार पर चिकित्...