पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मरीजों के स्वास्थ्य अभिलेखों का डिजिटलीकरण शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मरीजों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस पहल के तहत प्रत्येक मरीज की आभा आईडी बनाई जा रही है, जिसे आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर से लिंक किया जा रहा है। इससे मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड जीवनभर सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को इलाज के दौरान जरूरी जानकारी तुरंत मिल सकेगी। महाविद्यालय के डॉ. पायस राज वर्मा ने इस संबंध में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली के प्रभावी संचालन की ...