कन्नौज, जून 16 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुलाई गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान छिबरामऊ और शहर में आभा आईडी निर्माण की प्रगति शून्य पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया और तत्काल आवश्यक कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्राथमिक उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने चिकित्सकों को प्रत्येक मरीज के प्रति संवेदनशील, सतर्क और जिम्मेदार रहने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक ...