बिजनौर, अप्रैल 29 -- ​बिजनौर। आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) आईडी बनाने के अभियान में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकत्रियों पर अब गाज गिरना तय माना जा रहा है। जिले की रैंकिंग प्रदेश में बेहतर होने के बावजूद, हालिया महीनों में सुस्त प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। ​​आंकड़ों के अनुसार, बिजनौर जिला प्रदेश भर में आभा आईडी बनाने की सूची में 12वें स्थान पर काबिज है। इस संतोषजनक रैंकिंग के बावजूद, पिछले दो महीनों के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि बीते दो माह में पूरे जिले के सभी ब्लॉकों को मिलाकर मात्र 43 आभा आईडी बनाई गई हैं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, नोटिस जारी जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद नोडल अफसर व डिप्टी सीएमओ डा. अनिल कुमार सिंह ने कड़ा रुख अ...