चक्रधरपुर, मार्च 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों एवं डाटा ऑपरेटरों को आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। डाटा ऑपरेटरों को अस्पताल में आने वाले सभी तरह के मरीजों का आभा आईकार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अप्रैल में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सभी प्रकार की कागजी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। डिजिटलीकरण होने से अस्पताल में पेपरलेस काम, कतार से राहत मिलेगी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा, डाटा प्रबंधक रंजना कुमारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनिता महतो के अलावा सीएचओ, एएनएम, सहिया, अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.