एटा, जून 11 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार मित्तल की अध्यक्षता में आशा बहुओं एवं संगनियों की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. अश्विनी मित्तल ने कहा कि क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों के आभा आईडी कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और लंबित कार्डों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक ने आशा बहुओं से कहा कि वे पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करें, जिससे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड और एचपीवी वैक्सीन पर फोकस बीपीएम दिव्यां...