सीवान, जनवरी 27 -- बड़हरिया। स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने अपने चुनाव में जीत के बाद बड़हरिया प्रखंड तथा सीवान विधानसभा क्षेत्र के लौवान, पिपराही, पकवलिया एवं हथिगाही गांवों में जन संवाद सह मतदाता आभार यात्रा के दौरान आमजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। जन संवाद सह मतदाता आभार यात्रा के क्रम में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। गांवों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. ...