हजारीबाग, फरवरी 19 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि नगर निगम चुनाव को लेकर जेनरल आब्जर्वर रविराज शर्मा ने निर्वाचन कार्यों की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामग्री कोषांग और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयारियों काअवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामग्री कोषांग के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान सामग्रियों की उपलब्धता, उनके सुरक्षित भंडारण और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सामग्रियां निर्धारित मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से रखी जाए। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंटों के बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया...