आदित्यपुर, मार्च 29 -- चांडिल, संवाददाता। आबार एसो मां के उदघोष के साथ शनिवार को मां दुर्गा को नम आंखों से विदायी दी गयी। श्री श्री 108 वासंती दुर्गापूजा समिति के द्वारा आयोजित वासंती दुर्गापूजा की विजयादशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेला किया तथा मां दुर्गा को विदायी दी। महिलाएं ने सिंदूर खेला कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इधर, मां दुर्गा की प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ पुलिस सुरक्षा के बीच तांती बांध में बिसर्जन कर दिया गया। बिसर्जन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...