आबान का शव देख फफक पड़े उमर और अली, पहली बार देखी पिता अतीक और चाचा अशरफ की कब्र
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 9 -- UP News: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में पिता और भाई की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दो दिन के इंतजार के बाद आबान को अंतिम विदाई दी गई। छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए लखनऊ और झांसी जेल में बंद बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली पैरोल के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा में कब्रिस्तान लाया गया। दोनों भाइयों के पहुंचने की खबर पर कब्रिस्तान के बाहर हजारों की भीड़ जुट गई। भीड़ में धक्का-मुक्की और आपाधापी की स्थिति बनी तो पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। करीब चार साल बाद जेल से पैरोल पर कुछ घंटों के लिए बाहर आए उमर और अली शनिवार शाम छोटे भाई आबान का शव देख फफक पड़े। दोनों ने भाई अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.