फतेहपुर, जून 23 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बवारा में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी आबादी सुरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से लगभग 15 बिस्वा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि पर हरिजन बिरादरी के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान और अन्य निर्माण कर कब्जा किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...