रिषिकेष, जून 27 -- डोईवाला, संवाददाता। जंगल से सटे क्षेत्रों में वन्य जीवों का आतंक थम नहीं रहा है। जिससे ऐसे इलाको के क्षेत्रवासी परेशान है। डोईवाला नगर के लच्छीवाला वार्ड का भी यही हाल है। क्षेत्रवासियों ने वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए वन विभाग से गुहार लगाई।

जंगल से सटे इलाकों की समस्याएँ शनिवार को नगर पालिका के वार्ड 20 के लोगों ने लच्छीवाला रेंज कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया। सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने कहा कि वार्ड 20 लच्छीवाला क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण स्थानीय नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हाथियों के झुंड अक्सर रिहायशी क्षेत्रों, खेतों तथा मुख्य मार्गों तक पहुंच जाते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जान-म...