बिजनौर, जनवरी 19 -- कालागढ़। आबादी के बीच अचानक जंगली हथिनी के पंहुचने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर एकत्र लोगों ने शोर शराबा करके बामुश्किल हथिनी को खदेड़ा। सोमवार को देर शाम कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकल कर एक हथिनी इस्लाम नगर ग्राम पंचायत के पुराना कालागढ़ में आ धमकी। लोगों के मुताबिक हथिनी लक्कड घाट से होते हुए सुरक्षा बैरियर संख्या दो-छह के समीप मुख्य मार्ग पर आबादी के बीच खड़ी हो गई। हथिनी को देखते ही भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन हथिनी टस से मस नहीं हुई हथिनी की हठधर्मिता देख लोगों ने पटाखे फोड़े। जिसके चलते कुछ देर के बाद हथिनी वहां से दुर्गा पूजा भवन की ओर चली गई। शमसुद्दीन अंसारी, महबूब आलम, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, हाजी रईस तथा शालू अग्रवाल सहित अनेक लोगों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.